भागलपुर : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले सामूहिक योग दिवस की बिहपुर प्रखंड के एसडी कालेज,गौरीपुर के मैदान पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।जबकि मुख्य अतिथि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस के विधायक इ.शैलेंद्र शिविर का उद्घाटन करने के साथ शिविर में योग भी आमलोगों के साथ करेगें।नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम,जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी ने बताया कि रविवार को सामूहिक योग विश्व व एशियाई योगासन चैंपियन एथलीट सोनी कुमारी की उपस्थिति में व निर्देशानुसार होगा।साथ ही मंत्री इं.शैलेंद्र इस मौके पर विश्व एवं एशियाई योगासन चैंपियन सोनी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी करेगें। वहीं सोनी शनिवार की शाम बिहपुर पहुंच चुकी थी।यहां पहुंचने पर सोनी का पुरजोर अभिनंदन किया गया।

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या
महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन




