योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, पाकुड़ में जिलेभर के 40 केंद्रों पर चला विशेष प्रशिक्षण अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष योग प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

मंगलवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा सहित जिले के 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने नागरिकों को योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और तनावमुक्त रहता है। आयुष विभाग ने लोगों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक एवं निरोग जीवनशैली अपना सकें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, पाकुड़ में जिलेभर के 40 केंद्रों पर चला विशेष प्रशिक्षण अभियान

पाकुड़ : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में

जमीन सौदे के चेक बाउंस मामले में फरार दोषी संजय रक्षित गिरफ्तार, छह माह की सजा के बाद भेजा गया जेल

पाकुड़ : जमीन के असफल सौदे से जुड़े चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रहे संजय रक्षित

12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, मोदी नेतृत्व में बदली देश की दिशा-दशा : अजहर इस्लाम

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अर्पणा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया

पाकुड़: धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की मरम्मत एक सप्ताह में शुरू होगी

पाकुड़। कोलकाता में आयोजित ईस्टर्न रेलवे की बैठक से लौटने के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा का