भागलपुर.सर्वप्रथम रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर आप सब का आभार व्यक्त करती है कि आपने विगत 14 वर्ष से भागलपुर रंग महोत्सव के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुॅंचाने में सहयोग कियें। आज इस महोत्सव में प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम का इंतजार आम से लेकर खास वर्ग करते हैं। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कला केंद्र, लाजपत पार्क,भागलपुर में 20 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक भागलपुर रंग महोत्सव 2025 12वीं प्रस्तुति के साथ उपस्थित हो रही है। इस वर्ष का आयोजन पूर्वोत्तर भारत के तीन दिवंगत रंगकर्मी पद्मश्री रतन थियम, के. बी. शर्मा एवं नाट्य श्री पखिला कोलिता को समर्पित है। पूर्व की तरह यह आयोजन अप संस्कृति के खिलाफ… रंगकर्म, लोक कला व राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विविध भारतीय भाषाओं में बिहार सहित अन्य राज्यों के नाट्य एवं नृत्य दलों द्वारा लघु नाट्य, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, मंजूषा पेंटिंग एवं रंग जुलूस के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी में नीति- नैतिकता, मानवीय मूल्य बोध, सामाजिक -सांस्कृतिक चेतना जागते हुए सांप्रदायिक सद्भाव तथा पारंपरिक कलाओं का संरक्षण एवं पोषण करना है। इस क्रम में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश भर के 21 कलाकारों को भागलपुर शहर के कई -एक सांस्कृतिक व सामाजिक कर्मी के स्मृति में वर्ष 2025 -26 के लिए राष्ट्रीय ‘रंग सम्मान’ से सम्मानित किए जाएंगे। वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर पूंजीवाद का महाजाल फैलते जा रहा है, जिसके फल स्वरुप मानवीय भावों का संचरण अवरुद्ध होते जा रहा है। भावों एवं उमंग की तरंगे मानव मस्तिष्क से दूर होकर अर्थ संस्कृति की ओर भाग जा रहा है। ऐसे माहौल में कला अपने उद्देश्य से भटकता दिख रहा है। इस भटकाव में पारंपरिक कला भी बाजारु कला बनने को तैयार है। आज हम भले ही तकनीकी स्तर से उन्नत हो गए हैं, लेकिन हमारी संवेदनाएं शून्यता की ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुव्यवस्थित समाज का ढांचा भी बिगड़ रहा है। खासकर युवा वर्ग पूंजीवाद प्रायोजित बेरोजगारी के चलते सोशल मीडिया के मकर जाल में पूरी तरह फंस चुका है। ऐसे समय में महोत्सव के कार्यक्रम लगातार संदेश दे रही है कि हम मानव हैं और मानव का दायित्व क्या है? इस महोत्सव के क्रम में मीडिया के सामने यह सवाल रखना भी जरूरी है कि आखिर वर्तमान में केंद्र की सरकार द्वारा 2020 से ही जो कलाकारों एवं खिलाड़ियों का रेलवे में रियायत बंद कर रखी है , उसे सरकार पुनः बहाल क्यों नहीं कर रही है? रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर इस मौके पर सरकार से अपील करती है कि कलाकार एवं खिलाड़ी को पूर्व की तरह रेलवे में रियायत देने की व्यवस्था बहाल करें। इस महोत्सव में प्रस्तुत होने वाले सभी कलाकार अव्यवसायिक हैं । इस आयोजन का कोई बड़ा प्रायोजक नहीं है। जन सहयोग से संपन्न होते आ रहे इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं।अतः आप सबों से हम आशा करते हैं कि समाज के साथ कला को जोड़ने के इस मुहिम में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आप सबों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
स्थानीय कला केंद्र में रंग महोत्सव 2025 की सफलता हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राम शरण जी शहर के बुद्धिजीवी शिक्षाविद श्री राजीव कुमार मिश्रा प्रोफेसर योगेंद्र आयोजन समिति के सचिव देवाशीष बनर्जी तरुण घोष रंग ग्राम जान सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव दीपक कुमार, बिनोद रंजन, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी धीरज कुमार श्रीप्रकाश चौधरी, तापस घोष, डॉ जयंत जलद अरविंद आनंद, सत्येंद्र भास्कर श्री राजीव शर्मा, अरविंद कुमार आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




