रंग, राग और रचनात्मकता के संग “स्पंदन” का भव्य समापन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल “स्पंदन” का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बौद्धिक प्रतिस्पर्धाओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों से सजे इस समारोह ने छात्र-छात्राओं की बहुआयामी प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

समापन समारोह में शिक्षाविद और मानवशास्त्री प्रो. सत्यनारायण मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन के अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सर्वोत्तम कुमार और इस यूथ फेस्टिवल के विभिन्न समन्वयको , डॉ. जिंदर सिंह मुंडा, डॉ. गीतांजलि सिंह, डॉ. रजनी , डॉ. शालिनी लाल और विनय भरत के साथ विभिन्न कमेटियों के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विनय भरत ने किया, जिसमें आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकगण, निर्णायक मंडल, स्वयंसेवक , NCC और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में पत्रकारिता के विद्यार्थियों की भी अहम भूमिका रही |

प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

क्लासिकल वोकल सोलो: कुमार कौशिक।

लाइट वोकल सोलो: कुमार कौशिक।

संगीत: किशलय राज

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो: आदर्श पाठक

इंस्ट्रूमेंटल सोलो: आशीष मेहतो

क्विज: एकरा प्रवीण

इंग्लिश डिबेट: जानवी चौधरी

हिंदी डिबेट: गौरव कुमार

एलोक्यूशन: जिमी जैस्मिन मुर्मू

कोलाज: मनीष रंजन

कार्टूनिंग: सोनू कुमार दास

रंगोली: जानवी तिर्की

क्ले मॉडलिंग: रौशन कुमार

मेहंदी: संध्या कुमारी

ऑन द स्पॉट पेंटिंग: शैंकी कुमारी

ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी: प्रेम प्रकाश मेहता

इंस्टॉलेशन: ओम प्रकाश आनंद

पोस्टर मेकिंग: शैंकी कुमारी

वन एक्ट प्ले: केहकशां ग्रुप

स्किट: अर्शी एवं ग्रुप

माइम: द म्यूटेड

लोक नृत्य : सृष्टि एवं ग्रुप

समापन में प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। “स्पंदन” 2025 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि DSPMU का युवा वर्ग कला, संस्कृति और बौद्धिक गतिविधियों में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है.

Sumit Vidrohi
Author: Sumit Vidrohi

सुमित विद्रोही एक हिंदी डिजिटल पत्रकार हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी आवाज मुखर और स्पष्ट है, खासकर दलित – बहुजन विमर्श, लोकतांत्रिक मूल्य और गैर‑वर्चस्ववादी दृष्टिकोणों को उजागर करने में।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण