रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा जागरूकता
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में प्रति सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, पाकुड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, इसलिए वाहन का संचालन हमेशा नियंत्रित गति में किया जाना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग, वैध वाहन चालन अनुज्ञप्ति रखने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा सड़क दुर्घटना की स्थिति में हिट एंड रन प्रावधान, गुड समेरिटन के अधिकार, सड़क संकेतों की पहचान तथा उनका पालन करने से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मुआवजा प्रावधानों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 70 से 80 छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों के बीच पंपलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा कोषांग एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण