रांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एफईएमए के तहत ईडी का छापा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रांची के चर्चित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत की गई है। झारखंड में ईडी की एफईएमए के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है। ईडी ने सुबह करीब छह बजे नरेश केजरीवाल और उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कांप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में एफईएमए के तहत जांच शुरू की थी। ईडी ने झारखंड में पहली बार फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत छापेमारी की है. झारखंड में ईडी के द्वारा फेमा के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है. आपको बता दें कि नरेश केजरीवाल झारखंड के चर्चित सीए हैं. मंगलवार के अहले सुबह एजेंसी की टीमों ने रांची स्थित नरेश के घर और दफ्तर पर अचानक छापेमारी शुरू की. साथ ही रांची में केजरीवाल का चर्च कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय सहित उनके कई आवास पर भी एक साथ छापेमारी की गई.ईडी को प्रारंभिक जांच में इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि केरजीवाल ने नियमों का उल्लंखन कर विदेशों में धन निवेश किया है। केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश किया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण