रांची के लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को रांची के लोअर बाजार इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार कर किया गया है। उसने शहर के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज को ठिकाना बना रखा था। उसके पास हथियार, केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस ने झारखंड के पलामू में भी छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश मूल रूप से झारखंड बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश में थी। उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने साझा अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दानिश को दिल्ली पुलिस की टीम रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी। सूत्रों के अनुसार, तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल मिले हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था। गौरतलब है कि पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान 9 संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल थे। ताजा गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फोरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण