रांची : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची झारखंड की राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंडा स्थित लोहरा कोचा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शुक्रवार की देर रात हुई घटना के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्से में शिबू कच्छप ने अपनी पत्नी राहिल कच्छप की गला दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह काफी देर तक अपनी बस्ती में छुपा रहा। सुबह जैसे ही लोगों को राहिल की मौत की खबर लगी, बस्ती में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी पति शिबू कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिबू कच्छप और उसकी पत्नी राहिल कच्छप की शादी 2011 में हुई थी. कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़े चल रहे थे. शिबू को पत्नी पर किसी और से संबंध का शक था. शुक्रवार की देर रात इसी बात पर जोरदार विवाद हुआ.गुस्से में शिबू ने राहिल का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह बस्ती में ही छुपा रहा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह