रांची में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने देव उठानी एकादशी पर दिव्यांगों को कराया भोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची, झारखंड की राजधानी रांची स्थित पुदांग में देव उठानी एकादशी के अवसर पर शनिवार को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे 42 दिव्यांगों एवं निराश्रितों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

 

आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में तथा परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। भोजन प्रसाद का आयोजन ऋषभ कुमार, कनिष्क कुमार और कनिष्क नारायण ने किया। इसके अलावा, सात अक्टूबर से एक नवंबर तक 26 दिनों में कुल 5340 निराश्रितों और सेवादारों के बीच भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

 

संजय ने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्द मौसम को देखते हुए ब्लेयर अपार्टमेंट सुपर नौ ग्रुप की ओर से 51 कंबल और दिनेश सर्राफ के सौजन्य से 50 ट्रैक सूट वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार सहित कई सदस्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण