राज्यपाल से मिलकर पेसा एक्ट में कुड़मी रूढ़ी बाईसी प्रथा को शामिल करने की रखी मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले कुड़मी/कुरमी (महतो) समाज के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें समाज के अगुवा शीतल ओहदार, वरिष्ठ बुद्धिजीवि पुर्व जैक (JAC) अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो, रांची वि०वि० एवं JUT के पुर्व रजिस्ट्रार सह वाणिज्य विभाग के डिन डॉ अमर कुमार चौधरी,  झारखंड उच्च न्यायालय एवं रांची व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री षष्ठी रंजन महतो  के संयुक्त नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से पंचायती राज व्यवस्था “पेसा कानून-1996”  में कुड़मी रूढ़ी परंपरा बाईसी प्रथा शामिल करने की मांग को मुलाकात किए एवं मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया गया कि कुड़मी जनजाति पेसा कानून का समर्थन करती है किन्तु कुड़मी जनजाति के रूढ़ी परंपरा “बाईसी प्रथा” शामिल किए बिना झारखंड में पेसा एक्ट लागू करना कुड़मियों के साथ घोर अन्याय होगा। यदि हमारी रुढ़ी परंपरा को जोड़े बिना यह कानून लागू किया गया तो झारखंड में अनुसूचित क्षेत्र में निवास करने वाले कुड़मी जनजाति के लिए यह गुलामी का प्रतीक होगा।

महामहिम से यह भी चर्चा हुआ कि कुड़मीयों की सबसे पुरानी रूढ़ी परंपरा “बाईसी प्रथा” आज भी बिना विचलीत गांव समाज में लागू है जिसका अक्षर सह पालन किया जाता है ,इस व्यवस्था को अनुपालन कराने में प्रत्येक गांव के “मईड़ला महतो” का सशक्त भूमिका रहता है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रत्येक संस्कार में अपना योगदान देता है। इसलिए गैर सरकारी आदिवासी कुड़मी जनजाति का रूढ़ी परंपरा “बाईसी प्रथा” को पेसा कानून में जोड़ा जाए, तब यह कानून सख्ती से लागू हो।  महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि इस मांग को मुख्यमंत्री सहित अन्य संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। महामहिम ने प्रतिनिधि मंडल को  सुझाव देते हुए कहा कि समाज के सांसदों एवं विधायकों से उचित फॉर्म में अपने रुढ़ी परंपरा पर परिचर्चा करने के लिए आग्रह करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक सखीचंद महतो,वरिष्ठ समाजसेवी दानिसिंह महतो एवं संदीप महतो शामिल रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की