राज्य में बढ़ते अपराध पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची – झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में एक पत्थर खदान में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें कांग्रेस के एक नेता और उसके साथी के शामिल होने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट नहीं बनने देने की अपील की। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पाकुड़ में कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने सोलागढ़िया गांव में पत्थर खदान के मुन्शी पर गोलीबारी की। सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई है। घायल मुन्शी ने बयान दिया है कि दो दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी भी की, लेकिन ‘हाऊस’ (मुख्यमंत्री आवास) के दबाव में दोनों को छोड़ दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी ‘हाऊस’ के वे कौन लोग हैं, जो हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को बचा रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है? छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा? क्या अब यह मान लिया जाये कि जो ‘हाउस’ के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसको दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी? मरांडी ने कहा कि हेमंत जी, झारखंड में सत्ता की सरपरस्ती में पल रहा अपराध खतरनाक संकेत है। झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट मत बनने दीजिए।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं