राज्य में बढ़ते अपराध पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची – झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में एक पत्थर खदान में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें कांग्रेस के एक नेता और उसके साथी के शामिल होने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट नहीं बनने देने की अपील की। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पाकुड़ में कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने सोलागढ़िया गांव में पत्थर खदान के मुन्शी पर गोलीबारी की। सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई है। घायल मुन्शी ने बयान दिया है कि दो दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी भी की, लेकिन ‘हाऊस’ (मुख्यमंत्री आवास) के दबाव में दोनों को छोड़ दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी ‘हाऊस’ के वे कौन लोग हैं, जो हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को बचा रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है? छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा? क्या अब यह मान लिया जाये कि जो ‘हाउस’ के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसको दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी? मरांडी ने कहा कि हेमंत जी, झारखंड में सत्ता की सरपरस्ती में पल रहा अपराध खतरनाक संकेत है। झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट मत बनने दीजिए।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की