राज्य विकास में और युवाओं को रोजगार देने में तेजस्वी का बड़ा योगदान – चक्रपाणि हिमांशु

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रतिपक्ष नेता माननीय श्री तेजस्वी यादव का 35 वां जन्मदिन गोरहट्टा चौक भागलपुर के राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय में प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा के नेतृत्व में केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व समतुल्य कैबिनेट मंत्री डॉ चक्रपाणि हिमांशु , माननीय विधायक नाथनगर अशरफ सिद्दीकी मौजूद थे। इस अवसर पर बिहार राज्यबाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व समतुल्य कैबिनेट मंत्री डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि माननीय श्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर हम उन्हें बधाई देते हैं । उनके 17 महीने के कार्यकाल की सराहना करते हैं । उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने बिहार के लोगों में परिवर्तन लाने में मदद की।माननीय विधायक अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि वे युवाओं के दिल में बसे हैं । उनकी बहादुरी और निडर नेतृत्व ने राजनीति की दशा और दिशा को बदल दिया है। नई उम्मीद, नई किरण, नये जोश, नई स्फूर्ति, नई उमंग इच्छा शक्ति द्वारा इस बदलाव के सूत्रधार को समस्त बिहार की ओर से जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं। बिहार का लाल देगा हर युवाओं को रोजगार।इस जन्मदिन कार्यक्रम में डॉक्टर तिरुपति नाथ, डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन, मोहम्मद शहाबुद्दीन, दिवाकर कुशवाहा, मोहम्मद नूरहसन फरीदी, गौतम बैनर्जी, अजय कुमार, मोहम्मद मेराज चांद, शहादत हुसैन, मोहम्मद उमर ताज, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी