राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में पाकुड़ के समीर अंसारी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में समीर अंसारी का चयन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ की ओर से जानकारी दी गई है कि साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 23 दिसंबर 2025 तक शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर, उत्तराखंड में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से 28 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। पाकुड़ जिले के समीर अंसारी का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के श्रेष्ठ साइक्लिस्ट विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता की मेज़बानी उत्तराखंड साइक्लिंग संघ कर रहा है।

समीर अंसारी के चयन पर सांसद राजमहल विजय हंसदा, उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष सह जिला साइक्लिंग संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा उर्फ बूल्टी, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, महासचिव सह जिला साइक्लिंग संघ सचिव रणवीर सिंह, संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, प्रोन्नति रानी, नारायण चंद्र रॉय, अक्षय बावरी, कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह सहित झारखंड साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

उक्त जानकारी रणवीर सिंह, सचिव, पाकुड़ जिला साइक्लिंग संघ ने दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण