राहुल गांधी के ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान पर भड़के बाबूलाल, बोले– मोदी PM बने तभी से पेट दर्द शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान पर झारखंड की सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इस आंदोलन को औचित्यहीन बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से राहुल गांधी को बार-बार “पेट दर्द” उठने लगता है।

मरांडी ने कहा कि यह दर्द कभी राफेल मामले में उठा, तो कभी पेगासस पर। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देशभर में चौकीदार चोर है कहते घूमते रहे, पेगासस मामले में आरोप लगाया और फिर पीछे हट गए। किसान आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका सबने देखी। सीएए के समय कहा कि मुसलमानों को देश से भगाने की साजिश है। हर बार इनके आरोप खारिज होते रहे और अब यह नया मुद्दा वोट चोरी का उठा लिया है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए कहा कि आयोग समय-समय पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करता है और इसका ड्राफ्ट सभी राजनीतिक दलों को फ्री ऑफ कॉस्ट उपलब्ध कराता है। ताकि यदि किसी का नाम छूट गया हो या गलत दर्ज हुआ हो तो उसमें संशोधन कराया जा सके। ऐसे में कांग्रेस अगर शिकायत करना चाहती थी तो समय पर चुनाव आयोग से कर सकती थी।

मरांडी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, “दरअसल कांग्रेस और राहुल गांधी को यह पच नहीं रहा कि देश का प्रधानमंत्री एक चाय बेचने वाला संघ का कार्यकर्ता है। यही उनकी तकलीफ है।”

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में राहुल गांधी और कांग्रेस ने जनता के हितों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है। ऐसे में यात्रा निकालने या नारे लगाने से देश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण