लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत सचिवों और बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंचायतों में 16वें वित्त आयोग के तहत ली जाने वाली योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर संचालित होने वाली योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

उन्होंने सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि विशेष ग्राम सभा के दौरान बीएलओ द्वारा एएसडी सूची पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई जाए। इसके माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा किसी प्रकार के सुधार से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक सभी पंचायत भवनों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर पंचायत स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों का व्यवस्थित तरीके से आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में निर्वाचन नोडल पदाधिकारी त्रिदीप शील, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया और निर्वाचन ऑपरेटर बंटी गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण