वंदे मातरम पर विशेष चर्चा के लिए लोकसभा तैयार, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली  :  वंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को विशेष चर्चा हो सकती है. लोकसभा में 10 घंटे का समय चर्चा के लिए रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे. वहीं राज्यसभा में अगले हफ्ते चर्चा होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि सरकार लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा करा सकती है. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय अलॉट किया है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे. वहीं राज्यसभा में इस पर अगले हफ्ते चर्चा होने की उम्मीद है. दरअसल राष्ट्रगान वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में इस पर विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है. यह चर्चा आजादी की लड़ाई में प्रेरणा देने वाले इस गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 30 नवंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक और लोकसभा-राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी. जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सहमति दे दी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण