वार्ड 11 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, निभा देवी ने बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दो बूंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। कैलाशनगर तथा रेलवे कॉलोनी मोड़, बागतीपाड़ा स्थित पोलियो बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दी गई।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि पल्स पोलियो की दो बूंद बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों का ही परिणाम है कि लोगों में इस अभियान के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना है और इसके लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

समुदाय स्वास्थ्य पदाधिकारी ममता जायसवाल ने बताया कि वार्ड संख्या 11 में रविवार को अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बूथों पर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान के सफल संचालन के लिए वार्ड में कुल पांच बूथ बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान रतन पासवान, सुषमा देवी, राजेश साहा सहित कई गणमान्य लोग एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण