विधानसभा आम चुनाव 2024 भयमुक्त, कदाचारमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर मतदान कर्मी के रूप में विभिन्न पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटि रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सोमवार को राज+2 विद्यालय पाकुड़, धनुष पूजा विद्यालय पाकुड़ एवं पोलीटेक्निक कालेज पाकुड़ में मतदान कर्मी के रूप में कुल 1112 पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मतदान कर्मियों को धनुषपूजा विद्यालय में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के क्रम में बताई जा रही विभिन्न बिंदुओं को अच्छे से सुनें और समझें, जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की भूल या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर दिए जा रहे प्रशिक्षण का पालन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी मतदान कर्मियों की दुविधाओं को भी दूर किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण

पाकुड़ में वाहन जांच अभियान, 63 वाहनों पर कार्रवाई; ₹75 हजार जुर्माना, 2 संशोधित साइलेंसर वाले वाहन जब्त

पाकुड़: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से