शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए अलर्ट रहे थानेदार:एसडीपीओ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराधगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने की। एसडीपीओ ने पिछले अक्टूबर महीने में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दर्ज मामलों को जल्द निष्पादन, फरार अभिकुक्तों की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती सहित अन्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर थानेदार अपने अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट रहे। सूचना तंत्र को मजबूत करें। किसी भी घटना अथवा दुर्घटना की सूचना मिलने पर मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें। चुनाव में अपने अपने बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करें। अफवाह उड़ाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, थाना प्रभारी संजीव कुमार, नवीन कुमार, बिनोद कुमार, रंजन कुमार सिंह, अंशु कुमार उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय