श्रीकाकुलम मंदिर में मची भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीकाकुलम: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में काशीबुग्गा गांव स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में एक दर्दनाक हादसे में नौ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई और 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
यह हादसा शनिवार सुबह को तब हुआ जब मंदिर में अत्यधिक भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण भगदड़ मच गयी।
आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू ने मीडिया को बताया कि नवनिर्मित वेंकटेश्वर मंदिर में हज़ारों श्रद्धालु उमड़े थे। मंदिर प्रबंधन कथित तौर पर भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त प्रबंध करने में विफल रहा। गंभीर रूप से घायलों को श्रीकाकुलम के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में येदुरी चिन्नमा, रापाका विजया, यशोदा, नेलम्मा और राजेश्वरी शामिल हैं।
मंत्री ने कहा, “यह मंदिर क्षेत्र में ज़्यादा प्रसिद्ध नहीं था, लेकिन आज अप्रत्याशित रूप से 20,000 से ज़्यादा श्रद्धालु पहुँच गए। मंदिर के न्यासियों ने अधिकारियों को अपेक्षित भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया।”
पुलिस के अनुसार एकादशी होने की वजह से मंदिर में कुछ श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश द्वार की बजाय निकास द्वार से अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे अफरा-तफरी के बाद भगदड़ मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई रेलिंग अचानक टूट गई, जिसके बाद कई लोग गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, श्री वेंकटेश्वर मंदिर 12 एकड़ भूमि पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। करीब 20 एकड़ ज़मीन पर भक्त हरि मुकुमा पांडा द्वारा निर्मित इस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा इसी साल मई में की गई थी।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। राज्य की गृह मंत्री वी. अनीथा ने ज़िले के पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह