श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती पर कटिहार में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन सभी प्रखंडों को प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार। श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कटिहार जिले में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

अभियान के प्रथम चरण में 18 से 20 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में श्री गुरु संत रविदास कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत जिला से पंचायत स्तर तक कलश का भ्रमण कराया जाएगा और लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अभियान के तहत अनुसूचित जाति आबादी वाले टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों को प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा। साथ ही शिविर में लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र एवं अन्य लाभ का वितरण भी किया जाएगा।

अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सितंबर से अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में IEC (सूचना, शिक्षा एवं संवाद) वाहनों का संचालन किया जाएगा। इसके माध्यम से श्री गुरु संत रविदास के संदेशों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

विद्यालयों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

अभियान के अंतर्गत 15 फरवरी 2027 तक जिले के विद्यालयों में अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता और जागरूकता बढ़ाने के साथ संत रविदास के विचारों के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

जिला स्तर पर अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए 3D प्रिंटिंग तकनीक, AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं Industry 4.0 से संबंधित विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर