संतोष पटेल बने युवा जदयू भागलपुर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कर्मठ एवं युवा नेता संतोष पटेल को युवा जदयू, भागलपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संतोष पटेल को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि संतोष पटेल के मनोनयन से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पूर्व महानगर जदयू जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि संतोष पटेल को युवा जदयू की नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, पूर्व प्रदेश सचिव संजय राम और कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने भी उनके मनोनयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर रेणु सिंह, महादेव मंडल, शाबान खान, कल्याणी साह, प्रो. आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, सकलदेव मंडल, अनुज सिंह, हीरा पांडे, संजय सिंह, संजय सिन्हा, साजन कुमार, मनोज मंडल, राजेश सिंह, दिवाकर सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, शेखर पांडे, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जिला कोषाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह समेत जदयू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला महासचिव प्रदीप कुशवाहा, जीत राणा, प्रिंस कुशवाहा, संजीत राय, संयुक्ता सिंह, अशोक सिन्हा, शरण देव सिंह, मोहम्मद औरंगजेब, मोहम्मद हासिब, सुधांशु शेखर, घनश्याम मंडल, नवीन सिंह, गोपाल सिंह और निसार अहमद समेत अन्य नेताओं ने भी संतोष पटेल को बधाई दी। प्रखंड अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संतोष पटेल के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर