सऊदी में ड्रग्स तस्करी में एक दिन में 7 विदेशियों को फांसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रियाद: सऊदी अरब ने एक बार फिर दुनिया को अपने सख्त कानूनों और कड़ी सजाओं का एहसास करा दिया है। शनिवार को वहां एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी दे दी गई—जिनमें से सात विदेशी थे। इन पर हशीश तस्करी का आरोप था। फांसी पाए लोगों में चार सोमालिया और तीन इथियोपिया के नागरिक शामिल हैं। वहीं, आठवां शख्स एक सऊदी नागरिक था, जिसे अपनी मां की हत्या के जुर्म में मौत की सजा दी गई।

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी की मानें तो साल 2025 की शुरुआत से अब तक 230 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है, जिनमें 154 मामले ड्रग्स से जुड़े हैं। ये आंकड़े न सिर्फ खौफ पैदा करते हैं, बल्कि यह भी इशारा करते हैं कि सऊदी अरब 2025 में पिछले साल के रिकॉर्ड 338 मौतों को भी पीछे छोड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये सख्त कार्रवाइयाँ 2023 में शुरू हुई ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ नीति का असर हैं। उस दौरान भारी संख्या में गिरफ्तारियां हुई थीं, जिनकी सुनवाई अब पूरी होकर फांसी की सजा में तब्दील हो रही है। गौरतलब है कि 2022 के अंत में सऊदी अरब ने ड्रग्स मामलों में फांसी पर लगी रोक को हटाने का फैसला किया था। अब इसका असर एक के बाद एक लटकती गर्दनों के रूप में सामने आ रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की