सारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : DGP

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को चाईबासा पहुंचीं, जहां उनका स्वागत प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरे सम्मान के साथ किया। टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पर उनके पहुंचते ही कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के कमांडेंट ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। डीजीपी को औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, इसके बाद वे सीधे पुलिस कार्यालय स्थित सभागार के लिए रवाना हुईं। सभागार में डीजीपी ने नक्सल उन्मूलन से जुड़ी स्थिति और सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। सारंडा जंगल क्षेत्र में छिपे नक्सलियों की गतिविधियों, सर्च ऑपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों, बलों की तैनाती, संसाधनों की उपलब्धता और विभागीय समन्वय जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में डीजीपी ने कहा कि नक्सल-विरोधी अभियान फील्ड स्तर पर अत्यंत चुनौतीपूर्ण होते हैं, लेकिन पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और जगुआर के संयुक्त प्रयासों से इन अभियानों में लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सारंडा में सक्रिय नक्सलियों को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा और इस दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर उन्हें दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भावी ऑपरेशन अधिक प्रभावी और सटीक हो सके। डीजीपी ने टीमवर्क को अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि उनका लक्ष्य सुरक्षित, सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से अभियानों को संचालित करना है। बैठक में आईजी माइकल राज, डीजे साकेत कुमार, कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के वरिष्ठ अधिकारी और सभी एसडीपीओ उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण