साहिबगंज: गंगा में एक साथ दिखे तीन विशाल जहाज, वायरल हुआ नजारा |

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। साहिबगंज और बिहार के मनिहारी गंगा घाट के बीच सोमवार को गंगा नदी में एक साथ तीन विशाल मालवाहक जहाजों के गुजरने का दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जहाजों पर लदे विशालकाय वैक्यूम टॉवर (रिएक्टर) को देखकर घाटों पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इन बाहुबली जहाजों को देखने के लिए देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जैसे ही जहाज घाटों के पास पहुंचे, लोगों ने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। युवाओं और ग्रामीणों ने इस अनोखे दृश्य को कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा नदी में एक साथ इतने बड़े जहाजों का गुजरना इस क्षेत्र के लोगों के लिए बिल्कुल नया और यादगार अनुभव रहा।

जानकारों के मुताबिक, जहाजों पर लदे वैक्यूम टॉवर और रिएक्टर का उपयोग बड़े पेट्रोलियम और औद्योगिक रिफाइनरी संयंत्रों में किया जाता है। भारी वजन और विशाल आकार के कारण इन्हें सड़क मार्ग के बजाय जलमार्ग से सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। यह दृश्य देश में राष्ट्रीय जलमार्गों के बढ़ते उपयोग और माल ढुलाई की मजबूत होती व्यवस्था का भी संकेत माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, पाकुड़ में जिलेभर के 40 केंद्रों पर चला विशेष प्रशिक्षण अभियान

पाकुड़ : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में

जमीन सौदे के चेक बाउंस मामले में फरार दोषी संजय रक्षित गिरफ्तार, छह माह की सजा के बाद भेजा गया जेल

पाकुड़ : जमीन के असफल सौदे से जुड़े चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रहे संजय रक्षित

12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, मोदी नेतृत्व में बदली देश की दिशा-दशा : अजहर इस्लाम

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अर्पणा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया

पाकुड़: धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की मरम्मत एक सप्ताह में शुरू होगी

पाकुड़। कोलकाता में आयोजित ईस्टर्न रेलवे की बैठक से लौटने के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा का