सीबीएसई से पहले होगी झारखंड बोर्ड की परीक्षा, फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है मैट्रिक-इंटर परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) अगले साल यानी 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा सीबीएसई से पहले आयोजित करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह से ही परीक्षा शुरू हो सकती है। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की संभावना है। परीक्षा तिथि को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने से विद्यार्थियों का ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू होगा, जबकि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जिला स्तर पर किया जा रहा है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने 17 फरवरी 2026 से अपनी मैट्रिक-इंटर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है, जिसके बाद झारखंड बोर्ड ने अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछले साल जैक बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक हुई थीं। उस दौरान मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और इंटर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष 7.84 लाख विद्यार्थी हुए थे शामिलजैक से मिली जानकारी के अनुसार, 2025 की परीक्षा में कुल 7,84,028 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। पूरे राज्य में 2086 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे — जिनमें मैट्रिक के 4,33,890 और इंटर के 3,50,138 विद्यार्थी शामिल थे। इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में आर्ट्स संकाय में सर्वाधिक 2,28,832 विद्यार्थी थे, जबकि साइंस में 99,131 और कॉमर्स में 22,175 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जैक अधिकारियों के मुताबिक, इस बार भी परीक्षा प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि परिणाम भी तय समय पर जारी किए जा सकें

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ

परशुराम वंशजों ने स्व.नरोत्तम जोशी के आत्मा की शांति के लिए किया श्रद्धांजलि सभा

कटिहार जिला परशुराम वंशजों के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा सत्यभामा गार्डन के सभागार में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ.राम निवास शर्मा झा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मिलेट्स (मोटा अनाज) व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर के द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मिलेट्स, मोटा अनाज का व्यंजन प्रतियोगिता होटल विद्या

ट्रेंड्स ऑफ इंडिया के 31वें शोरूम का भागलपुर में आज होगा भव्य उद्घाटन

भागलपुर:ट्रेंड्स ऑफ इंडिया का भव्य उद्घाटन आज शुक्रवार को भागलपुर में होने जा रहा है। यह शो रुम भागलपुर शहर के पटल बाबू रोड स्थित