रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे। झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है। वहीं सुदेश ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




