सूर्या हांसदा एनकाउंटर: जांच के लिए गोड्डा जाएगी भाजपा की सात सदस्यीय टीम, अर्जुन मुंडा करेंगे नेतृत्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा समेत विपक्षी दल लगातार इस मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं। अब भाजपा ने इस घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने इसकी जानकारी दी है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा गठित यह जांच समिति 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के गोड्डा जिले के डकट ललमटिया स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेगी और पूरी घटना की जानकारी जुटाएगी। भाजपा का आरोप है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हुआ बल्कि उनकी हत्या की गई है। पार्टी के कई शीर्ष नेता, जिनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री – बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन शामिल हैं, पहले ही इस मुठभेड़ पर सवाल उठा चुके हैं। गठित जांच समिति में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनीता सोरेन शामिल हैं। गौरतलब है कि सूर्या हांसदा, जो दो दर्जन आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और कई राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ चुके थे, 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। वे बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके थे – दो बार बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से, एक बार भाजपा से और पिछला चुनाव जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से लड़ा था। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और भाजपा की जांच टीम अब मौके पर जाकर तथ्यों की तहकीकात करेगी।।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की