सोहराई चित्रकला कार्यशाला के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता अनुदान के तहत आयोजित किया गया है। पहले दिन की शुरुआत भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सोहराई चित्रकला कार्यशाला से हुई। इस कार्यशाला में हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराई कलाकार अनीता देवी ने झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लगभग पचास प्रतिभागियों को सोहराई चित्रकला की बारीकियां सिखाईं। इस कार्यशाला में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और लोहरदगा के कलाकारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, ऋषिकेश लाल निदेशक युवा नाट्य संगीत अकादमी, रिलेशन निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार और गुलशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार, काजल, अमित कुमार राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दो दिवसीय महोत्सव का समापन अगले दिन दोपहर तीन बजे ऑड्रे हाउस में होगा। महोत्सव के दौरान जनजातीय कला-संस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सचिव कुणाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय परंपराओं और कला को आम जन तक पहुंचाना तथा युवाओं में लोक कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद किया और महोत्सव की सफलता की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों