हाईकोर्ट में सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका पर हुई सुनवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में कथित सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई। भाजपा समेत अन्य दलों के टिकट से चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा की मौत को लेकर उसकी पत्नी और मां द्वारा दायर क्रिमिनल रिट पर न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी पक्ष की ओर से याचिका में संशोधन के लिए दायर की गई हस्तक्षेप याचिका (आईए) को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई दशहरा की छुट्टियों के बाद होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की।
सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की गुहार लगाई है। उनकी ओर से दायर क्रिमिनल रिट में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), गोड्डा व देवघर के पुलिस अधीक्षकों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को