हिट स्पीच को लेकर असम के मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ सैयद अरशद नसर ने आनलाईन एफआईआर दर्ज कराई 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:साहिबगंज जिले के चर्चित सामजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंता विश्व शर्मा के खिलाफ़ हिट स्पीच को लेकर जिले के राधा नगर थाना में आनलाईन एफआईआर दर्ज कराई है.नसर ने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरूवार को राधा नगर थाना अन्तर्गत उधवा हाईस्कूल के मैदान में संवैधानिक पद पर बैठे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने हिन्दू मुस्लिम आदिवासी समाज में नफरती व जहरीले भाषा का जमकर इस्तेमाल करते हुए हिन्दू मुस्लिम आदिवासी समाज में नफरत पैदा कर आपसी भाईचारा को खंडित करने का काम किया है जिसके चलते लोगों में भय तनाव डर दहशत का माहौल बन गया है जिससे कभी भी साम्प्रदायिक घटना घटित होने की संभावना है साथ ही इन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा सह संकल्प पत्र में राजमहल मानिकचक गंगा पुल को डलवाने की बात कही है जो कि एक सफेद झूठ है.ये झारखंड व साहेबगंज जिले में बंगलादेशी घुसपैठियों की बढ़ती जनसंख्या को उठा कर भारतीय जल,थल व वायु सेना की क्षमता निष्ठा ईमानदारी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं जिससे भारतीय सेना की छवि धुमिल हो रही है.अरशद ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की सुसंगत धाराओं के तहत व आदर्श चुनाव आचार संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर इनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.अरशद के इस कदम से जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए