12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, मोदी नेतृत्व में बदली देश की दिशा-दशा : अजहर इस्लाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अर्पणा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं पूर्व एनडीए प्रत्याशी-सह-समाजसेवी अजहर इस्लाम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. मनोहर कुमार तथा अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, प्राध्यापकों, व्यवसायियों तथा सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं, तब सरकार केवल शासन करने वाली संस्था नहीं रहती, बल्कि सेवा का माध्यम बन जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों पर जनता भरोसा जताती है और पूरे विश्वास के साथ उनका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं तथा विकास की नई परिभाषा स्थापित हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया है। पिछले 12 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र केवल नारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसे धरातल पर साकार होते पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि पहले गांव से शहर तक पहुंचने में आठ-आठ घंटे लगते थे, जबकि आज वही दूरी लगभग तीन घंटे में पूरी हो जाती है। देशभर में लगभग आठ लाख किलोमीटर पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है, जिनमें करीब चार लाख किलोमीटर सड़कें पिछले 12 वर्षों में बनी हैं।

अजहर इस्लाम ने कहा कि आजादी के बाद देश में अनेक प्रधानमंत्री हुए, लेकिन लंबे समय बाद ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रामक तत्वों को नकारते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और उसके परिणामस्वरूप देश के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्मित हुआ तथा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के जनसंकल्प के साथ-साथ जन-जन के सशक्तिकरण की अविरल धारा निरंतर आगे बढ़ रही है। इस विश्वास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व मजबूत, नीयत साफ और नीतियां स्पष्ट हों, तब देश परिवर्तन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। आज का भारत न रुकने वाला है और न झुकने वाला है। यह 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की जीत है और यही विश्वास वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा।

सम्मेलन को अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह तथा प्रोफेसर डॉ. मनोहर कुमार ने भी संबोधित करते हुए देश के विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों में श्यामल कुमार गोस्वामी, आलोक मंडल, राजू तिवारी, लाल साहा सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मेलन में शामिल चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यवसायियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं सभी प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने