रांची मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन बुधवार को हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद पास कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मंत्री सुदिव्य कुमार का अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 3 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन डिविजनों—ए, बी और सी में बांटा गया है। ए डिविजन में 12, बी डिविजन में 9 और सी डिविजन में 7 टीमें शामिल हैं।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




