15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का रांची में आगाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची  मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन बुधवार को हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद पास कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मंत्री सुदिव्य कुमार का अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 3 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन डिविजनों—ए, बी और सी में बांटा गया है। ए डिविजन में 12, बी डिविजन में 9 और सी डिविजन में 7 टीमें शामिल हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष