15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड -राजस्थान की पंचायती राज संस्थाओं को 723 करोड़ दिए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर राजस्थान और झारखंड की पंचायती राज संस्थाओं तथा ग्रामीण निकायों के लिए कुल 723 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया। पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार ने राजस्थान के ग्रामीण स्थानीय निकायों को कुल 448.2819 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की 24 जिला पंचायतों, 339 ब्लॉक पंचायतों, और 3,857 ग्राम पंचायतों को 303.0419 करोड़ रुपये की पहली किस्त और वित्त वर्ष 2024-25 की लंबित राशि 145.24 करोड़ रुपये शामिल है। झारखंड के ग्रामीण निकायों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 275.1253 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। यह अनुदान 24 जिला, 253 ब्लॉक और 4,342 ग्राम पंचायतों के लिए है, जिसे 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को गति और पंचायती राज व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ये वित्तीय रूप से मजबूत होगा
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण