16वें वित्त आयोग से मांग ,झारखंड को मिले विशेष राज्य का दर्जा – झामुमो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग 16वें वित्त आयोग से की है. उन्होंने कहा कि हमारा देश के विकास में अहम योगदान है और बदले में हमें विस्थापन, बीमारी और गरीबी मिली है.इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह तथ्य है कि देश में सबसे ज्यादा खनिज उत्पादक राज्य झारखंड है. देश की इकोनॉमी में सबसे ज्यादा रेलवे ट्रांसपोर्टेशन का सर्वाधिक राजस्व वाले तीन रेल डिवीजन में से दो रेल मंडल धनबाद और चक्रधरपुर झारखंड के हैं. उसके बाद नागपुर डिवीजन का नाम आता है.  उक्त बातें  पार्टी ने कैंप कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित  सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य का जो भौगोलिक क्षेत्र है इस क्षेत्र में जो गांव बसे हुए हैं या तो वह पर्वत के तल पर हैं या दो पर्वत के बीच में हैं. प्रदेश हर तरह से चाहे खनिज संपदा हो या अन्य संपदा हो या मानव संपदा हर मामले में झारखंड सबसे धनी राज्यों में से एक है. आज लेह लद्दाख जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बीआरओ की सड़क बनती है तो उसमें सबसे ज्यादा श्रमिक झारखंड से ही जाते हैं. इसका कारण यह है कि झारखंड में बड़ी संख्या में विस्थापन होता है, क्योंकि खनिज उत्खनन के लिए लोगों की जमीन ली जाती है और उसके बाद लोगों का विस्थापन होता है और उनका पलायन होता है. इसके कारण डेमोग्राफिक्स असमानता भी बढ़ती है. ऐसे में झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने के समर्थन में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जो देश के लिए बेहद जरूरी संपदा “यूरेनियम” का उत्पादन करता है. झारखंड के जादूगोड़ा में इसका उत्पादन होता है और बदले में कई-कई पीढ़ियां यूरेनियम के रेडिएशन के प्रभाव में आकर प्रभावित हो रही हैं.झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस देश की सीमा पर झारखंड के हजारों लोग देश के विकास में लगे हैं. वहां काम कर रहे हैं पर एक अदद रेलगाड़ी भी झारखंड को नहीं मिली.दूसरे रूट की रिजेक्टेड कोच को झारखंड भेज दिया जाता है. राजधानी हो या फिर शताब्दी हो इतना सौतेला व्यवहार के बावजूद हम लोग फिर भी राज्य निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं. ऐसे में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और