17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेने 11 सदस्यीय गोड्डा टीम रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए गोड्डा जिला तीरंदाजी संघ की 11 सदस्यीय टीम को गोड्डा रेलवे स्टेशन से हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। प्रतियोगिता में गोड्डा के खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ जिला कोच राजा सिंह भी रवाना हुए हैं।

इंडियन राउंड में प्रिया भारती, अंश कुमार गुप्ता, सोनू कुमार, रहमत अली और प्रियुष कुमार हिस्सा लेंगे। वहीं रिकर्व राउंड में असलम अली और आलोक कुमार सिंह गोड्डा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कंपाउंड राउंड में रिया कुमारी, समीरा खातून, श्वेता कुमारी और असद अली अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।

बताया गया कि 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आर्चरी अकादमी, दुमका में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल 4 अक्टूबर 2026 को होगा। टीम के रवाना होने के अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव मोहम्मद अब्दुल कलाम आजाद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सहाय, आशुतोष तिवारी, विजय कुमार चौबे, शिवकुमार यादव सहित कमेटी के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर