पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पत्र सौंपा है। साथ ही NDA की प्रचंड जीत को लेकर नीतीश कुमार को बधाई दी है। 19 नवंबर को विधानसभा भंग हो जाएगी, जिसके बाद 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. जिसमें मंत्री शपथ लेंगे। इससे पहले आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ। मंगलवार को जदयू विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले हर हाल में नई सरकार का गठन करना जरूरी होगा। इधर दोपहर 2 बजे तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर आरजेडी की अहम बैठक शुरू हुई . आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव के विधायक दल का नेता चुना गया . बैठक में हार के कारणों की समीक्षा भी हुई. आरजेडी की बैठक खत्म होने के पहले ही लालू यादव और राबड़ी देवी निकले . आरजेडी का कहना है कि मौजूदा चुनाव प्रणाली पर जनता का भरोसा कम हो रहा है और इस पर गंभीर पुनर्विचार की आवश्यकता है.

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी
महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र




