वोट चोरी’ के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों का मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न दिल्ली : वोट चोरी’ के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों का मार्च राहुल-प्रियंका,अखिलेश समेत अन्य सांसदों को हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा संसद से निकला मार्च चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाना था, पुलिस ने बीच में रोका अखिलेश यादव लांघ गए बैरिकेड, राहुल बोले- यह संविधान और देश बचाने की लड़ाई नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों के लगभग 300 सांसदों ने संसद से मार्च निकाला। यह मार्च चुनाव आयोग तक के दफ्तर तक जाना था, लेकिन पुलिस ने सांसदों को बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए। इस मार्च में कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई बड़े विपक्षी नेता शामिल थे। पुलिस ने मार्च के दौरान कुछ सांसदों को हिरासत में लिया और उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जहां से दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। मार्च की शुरुआत संसद के मकर द्वार से हुई, जहां सांसदों ने ‘वोट बचाओ’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए। अखिलेश यादव ने पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जब रोक दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी की सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गईं। राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने उनकी मदद की। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी, इसलिए उसे परिवहन भवन के पास रोक दिया गया। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग के डेटा में भारी गड़बड़ी है और देश के कई क्षेत्रों में वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान बचाने की लड़ाई है। हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।” उन्होंने चुनाव आयोग पर डेटा छिपाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई बताया। जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग चुराओ आयोग नहीं हो सकता। वहीं, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने चुनाव आयोग और सरकार के एक होने की बात कही। विपक्ष के इस प्रदर्शन ने चुनाव आयोग और सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुद्दे पर दोनों सदनों में भी हंगामा हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह