चाईबासा में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर अरुण ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन का एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ निलेश मदकम मारा गया। वह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा थाना क्षेत्र का रहने वाला था और हत्या, अपहरण, पुलिस पार्टी पर हमले समेत कई संगीन मामलों में वांछित था।

चाईबासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, 12 अगस्त को खुफिया इनपुट मिला था कि माओवादी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन समेत कई कुख्यात नक्सली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान शुरू किया।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दुगुनिया, पोसैता और तुम्बागाड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली भाग निकले। सर्च ऑपरेशन में एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान एरिया कमांडर अरुण के रूप में हुई।

मौके से एक एसएलआर राइफल, कारतूस और नक्सली सामग्री जब्त की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अरुण के खिलाफ गोईलकेरा, सोनुवा और टोंटो थानों में छह मामले दर्ज थे, जिनमें 2019 से 2023 के बीच की घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों में हत्या, विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध और पुलिस बल पर हमले शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। नक्सल विरोधी अभियान जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर तलाशी जारी रखी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और