सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा और बाबूलाल मरांडी को दिखाया आइना : विनोद कुमार पांडेय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; झारखंड में डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को करारा जवाब दिया है। याचिका खारिज किया जाना भाजपा और बाबूलाल मरांडी के लिए करारा झटका है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा :-“सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि झामुमो सरकार ने पूरी तरह नियमों के तहत डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति की है। बाबूलाल मरांडी और भाजपा का आरोप पूरी तरह झूठा और भ्रामक था। भाजपा को करारा जवाब मिला है।” विनोद पांडेय ने भाजपा की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा –”भाजपा प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने जनता और अदालत का समय बर्बाद कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए आइना है।” उन्होंने आगे कहा –”विपक्ष की जिम्मेदारी constructive राजनीति की होती है, लेकिन भाजपा सिर्फ षड्यंत्र और झूठ फैलाने में लगी है। यह घोर आपत्तिजनक है। भाजपा को अब भी संभल जाना चाहिए और सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।” झामुमो प्रवक्ता ने कहा –”हेमंत सोरेन की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचा रही है। भाजपा को चाहिए कि इन योजनाओं को कमजोर करने की जगह सरकार को सहयोग करे, ताकि झारखंड की जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक