चुनाव आयोग की धमकियों से नहीं डरने वाले हैं राहुल गांधी: केशव महतो कमलेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चुनाव आयोग के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सात दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करने या माफी मांगने के लिए कहा था। कमलेश ने चुनाव आयोग के इस कदम को केंद्र सरकार की साजिश बताया है। सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी एक “निर्भीक, निष्पक्ष और स्पष्टवादी” नेता हैं और वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी घबराने वाले नहीं हैं। वे लहरों से अठखेलियां करने वाले और तूफानों से खेलने वाले हैं।” कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में धांधली को उजागर करके सही काम किया था। उन्होंने कहा, “राहुल जी ने कर्नाटक में 1,250 वोटों की चोरी को उजागर करने का काम किया है। इस खुलासे से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार दोनों तिलमिला गए हैं।” कमलेश ने आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दिन राहुल गांधी ने सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू की, उसी समय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बयान जारी किया। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया। कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों, प्रमाणों और सबूतों के साथ सभी धांधलियों को उजागर किया है और वह अपनी बात पर अडिग रहेंगे। एनडीए की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हर पार्टी और गठबंधन को अपना उम्मीदवार तय करने का अधिकार है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत