सियासत के शहजादे तेजप्रताप ने बनाई नई पार्टी, चुनाव चिन्ह—बांसुरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जनशक्ति जनता दल से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तेजप्रताप के करीबी बालेंद्र दास ने 2024 में यह पार्टी बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।तब उनका चुनाव चिन्ह बांसुरी था। बालेंद्र दास अध्यक्ष और प्रशांत प्रताप राष्ट्रीय महासचिव थे। सोमवार को जनशक्ति जनता दल को चुनाव आयोग से मान्यता मिल गई है।तेजप्रताप यादव चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और 30 मिनट तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बात की। चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि इस पार्टी को तेजप्रताप ने अपने नाम पर रजिस्टर करा लिया है।तेजप्रताप यादव ने 26 जुलाई को महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।तेजप्रताप यादव ने कहा था, ‘टीम तेज प्रताप एक प्लेटफॉर्म है। हमारी टीम चुनाव में भी सभी को सपोर्ट करेगी, जो युवा पीढ़ी है, लड़ना चाहेगी, उन सबको सपोर्ट किया जाएगा।”पूरी उम्मीद है कि चाचा इस बार सीएम नहीं बनेंगे। जो युवा, शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य सेवा की बात करेगा, वही सरकार बनाएगा।’तेजप्रताप यादव ने कहा था, ‘महुआ से चुनाव लड़ेंगे यह हम पहले ही बोल चुके हैं। जो विरोधी हैं, उनको खुजली चालू हो गई है। ऐसे लोग गाल खुजलाते रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक