ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। पीएमएलए के तहत दर्ज ईसीआईआर में उसे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दिनेश गोप को इससे पहले 21 मई 2023 को एनआईए ने नेपाल से टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। फिलहाल वह पलामू सेंट्रल जेल में बंद है।

ईडी ने जुलाई 2023 में उससे लगातार पूछताछ की थी। जांच में खुलासा हुआ कि उसने करोड़ों की रकम शेल कंपनियों और सहयोगी व्यवसायियों के जरिए निवेश की। इनमें भाव्या इंजीकान प्रा. लि., शिव शक्ति मिनरल्स प्रा. लि., शक्ति समृद्धि इंफ्रा प्रा. लि. और पलक इंटरप्राइजेज शामिल हैं, जिनका संचालन उसकी पत्नियां और सहयोगी करते थे।

एनआईए की जांच में भी पाया गया था कि नोटबंदी के दौरान उसके सहयोगी ने 25.38 लाख रुपए बैंक में जमा कराने की कोशिश की थी। ईडी ने उसकी पत्नियों के खातों से 19.93 लाख रुपए जब्त किए हैं। एजेंसी अब उसके लेवी-रंगदारी नेटवर्क, फंडिंग और निवेश की गहन जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के