रांची के अनगड़ा में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारी मात्रा में शराब और बनाने की सामग्री बरामद की

राँची | राजधानी रांची में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव में बंद पड़े स्कूल भवन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को 22 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली थी कि राजाडेरा में एक मकान में नकली शराब का निर्माण हो रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में छापेमारी की और मौके से तीन युवकों—संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर और शिवम कुमार—को रंगे हाथ नकली शराब बनाते हुए पकड़ लिया।

मौके से आइकोनिक व्हाइट, स्टर्लिंग रिज़र्व बी-7, मैकडॉवेल्स, रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, थ्री कॉइन्स व्हिस्की, 8 पीएम जैसे ब्रान्ड के सैकड़ों बोतल, दर्जनों जार में स्पिरिट, आर्मी कैंटीन की मुहर, नकली रैपर, फ्लेवर कैमिकल, अल्कोहल मीटर, टुल्लू पम्प मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। बरामद शराब और सामग्री की कुल मात्रा कई सौ लीटर बताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी संतोष साहू ने खुलासा किया कि वह वर्ष 2018 से इस धंधे में शामिल है और पहले भी दो बार उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार हो चुका है। उसकी निशानदेही पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के डाहेटोली गाँव में आरोपी लखन साहू के मकान से भी बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार, पवन कुमार महतो और लखन साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ अनगड़ा थाना कांड संख्या 133/2025, धारा 47ए/55ए उत्पाद अधिनियम तथा धारा 274/275/292 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, पु.अ.नि. उत्तम कुमार पासवान, स.अ.नि. सचिन लकड़ा और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए