आज ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन , प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रिम्स-2 की जमीन को लेकर टकराव के आसार

पूर्व सीएम चंपई सोरेन किसानों और रैयतों के साथ जाएंगे साइट पर 

रांची। नगड़ी इलाके में प्रस्तावित रिम्स-2 मेडिकल कॉलेज की जमीन को लेकर किसानों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। किसानों ने 24 अगस्त को ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने संभाल ली है। इधर प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए प्रस्तावित रिम्स-2 परिसर के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

किसानों का आरोप है कि सरकार बिना नोटिस दिए उनकी उपजाऊ जमीन पर कब्जा कर रही है। उनका कहना है कि इससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। चंपई सोरेन ने साफ कहा कि आंदोलन अस्पताल निर्माण के खिलाफ नहीं है, बल्कि आदिवासी और मूलवासी किसानों की उपजाऊ जमीन छीने जाने के विरोध में है।

उन्होंने कहा कि “हजारों किसान 24 अगस्त को नगड़ी में हल चलाकर साबित करेंगे कि कोई ताकत उन्हें खेती से रोक नहीं सकती।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य गठन का संघर्ष हमेशा आदिवासी और मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था, और अब वही किसान अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

सोरेन ने सवाल उठाया कि जब बंजर जमीन और लैंड बैंक उपलब्ध है तो सरकार ने अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बिना किसानों को खेती से रोकने का आदेश किस आधार पर जारी किया। उन्होंने आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन पर कब्जे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

स्वास्थ्य मंत्री क्या कहते हैं

इस मामले पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कहना है कि नगड़ी की जमीन रिम्स-2 के लिए उपयुक्त है और वहां अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि रिम्स-2 की प्रस्तावित जमीन को लेकर किसानों का आरोप गलत है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष