महानगरों की तर्ज पर चमकेगा रांची एयरपोर्ट के पास का इलाका 45.03 करोड़ से होगी एयरपोर्ट रोड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी का एयरपोर्ट क्षेत्र अब महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट रोड से लेकर हिनू चौक और बिरसा चौक तक के मार्ग को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग ने पांच योजनाओं पर कुल 45.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल पर योजनाओं को मंजूरी मिली है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द निविदा जारी कर कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि राजधानी का एयरपोर्ट क्षेत्र राज्य का प्रवेश द्वार है। यहां आने वाले मेहमानों को आकर्षक और आधुनिक माहौल मिले, इसके लिए योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। एयरपोर्ट से हिनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ 42 लाख 27 हजार रुपये, हार्ड एवं सॉफ्ट स्केप ( हरियालीपूर्ण एवं प्रकाशयुक्त सजावट ) के लिए 14 करोड़, 64 लाख 78 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसी तरह हनू से बिरसा चौक सड़क के सुदृढीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख 73 हजार रुपये और हार्ड एवं सॉफ्ट स्केप के लिए 9 करोड़ 03 लाख 38 हजार की राशि खर्च होगी। हिनू चौक तथा गोलंबर के विकास के लिए 3 करोड़ 42 लाख 46 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। स्वीकृत योजनाएं • एयरपोर्ट से हिनू चौक तक (1.65 किमी): मौजूदा सड़क को यथासंभव 6 लेन बनाया जाएगा। सड़क सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, साइकिल पाथ, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, एलईडी लाइटिंग, पेवर ब्लॉक, जनजातीय कला-संस्कृति पर आधारित दीवार चित्रकारी, तोरणद्वार, पार्किंग और पार्क का निर्माण होगा। (लागतः 10.42 करोड़ + 14.64 करोड़ = 25.06 करोड़ रुपये) • हिनू चौक से बिरसा चौक तक (1.2 किमी): सड़क का 6 लेन चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। डिवाइडर पर पौधों से सजावट, छायादार वृक्ष, डिजाइनदार पौधे, आकर्षक एलईडी लाइट, लैंडस्केपिंग और शौचालय की व्यवस्था होगी। (लागतः 7.50 करोड़ + 9.03 करोड़ = 16.53 करोड़ रुपये) • हिनू चौक का आधुनिकीकरण: कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का उन्नयन, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां, मौजूदा 12 मीटर गोलंबर को 22 मीटर तक विस्तार, आधुनिक एलईडी और रंग-बिरंगी लाइटिंग, हरियाली और लैंडस्केपिंग।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए