दुमका की मयूराक्षी नदी में डूबने से चार छात्रों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका। दुमका जिले के जामा थाना अंतर्गत बाबूपुर स्थित मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए इंटर के चार छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर में हुई थी, पर शुक्रवार की शाम तक गोताखोरों की मदद से चारों छात्रों का शव बरामद किया गया। चारों छात्रों में तीन एएन इंटर कॉलेज और एक कृष्ण कुमार सिंह प्लस टू जिला स्कूल के छात्र थे।

जानकारी के अनुसार, दुमका शहर के बक्सीबांध निवासी राज कुमार सिंह का के 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह, सोनुवाडंगाल के उमाकांत ठाकुर का पुत्र कृष कुमार, प्रो कलानंद ठाकुर के पुत्र आर्यन ठाकुर और गोड्डा जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र निवासी आर्यन कुमार घर से दो बाइक से गुरुवार को बाबूपुर स्थित मयूराक्षी नदी घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। यहां गहरे पानी में चले जाने की वजह से सभी डूब गए। देर शाम तक जब सभी घर नहीं लौटे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच बाबूपुर के ग्रामीणों की नजर मोबाइल पर पड़ी, जिस पर लगातार कॉल आ रहा था। एक ग्रामीण ने मोबाइल को उठाया और कॉल को रिसीव कर लिया। फोन पर छात्रों के परिजनों को बताया कि यह मोबाइल मयूराक्षी नदी के तट पर पड़ा मिला है। नदी के किनारे कपड़े और चप्पल हैं, पर कोई नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना दी। रात होने की वजह से पुलिस रेस्क्यू नहीं कर पाई।

अगले दिन सुबह होते ही जामा और मुफस्सिल थाना की पुलिस मिनी गोवा पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को शव को निकलवाने में लगवाया। खोजबीन के दौरान कृष्ण कुमार का शव कुछ ही देर में ही बरामद हो गया, पर तीन छात्रों के शवों को खोजना मुश्किल हो गया। जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने मसानजोर स्थित गोताखोरों को बुलाया। मसानजोर के गोताखोरों ने तीनों शवों को नदी से खोजकर निकाल दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए