नीतीश सरकार का सबसे बड़ा चुनावी एलान ,सितंबर में महिलाओ के खाते में 10-10 हजार, फिर छह माह में 2 लाख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। बिहार की दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को सरकार सितंबर महीने में 10- 10 हजार रुपए की मदद देगी। सरकार ने कहा है कि महिलाओं को सिर्फ 10 हजार ही नहीं बल्कि 2 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी। नीतीश कैबिनेट की स्पेशल बैठक में शुक्रवार का यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार के चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने फैसला लिया है कि आर्थिक सहायता के रूप में राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जायेगी। जिन महिलाओं को मदद लेनी है उनसे आवेदन लिया जाएगा। इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। आवेदन मिलने के तुरंत बाद पैसा देना शुरू किया जाएगा। सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी। सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किये जायेंगे। यह लाभ महिलाओं को रोजगार करने के लिए दिया जायेगा, ताकि पूरे परिवार की आमदनी बढे तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

दरअसल यह है की चुनाव के पहले राजद और कांग्रेस ने हर माह 2500 देने का किया है ऐलान तीन महीने पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर माह 2500 रुपये दिए जाएंगे। मई में कांग्रेस ने ‘माई बहिन मान योजना’ की शुरुआत की। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए